मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आगामी 19 जुलाई को जनपद ऊधमसिंह नगर में गृह मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गृह मंत्री के आगमन से संबंधित सभी तैयारियों और व्यवस्थाओं को समय से पूरा करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाएं मौसम को ध्यान में रखते हुए संपादित करें तथा उसका वैकल्पिक प्लान भी तैयार रखें। संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जिन विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाना है उनकी सूची तैयार करें। इस बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
डीएम पिथौरागढ़ ने की जनसुनवाई, 60 से ज्यादा शिकायतें आईं
हल्द्वानी में सीएम धामी ने किया सोशल मीडिया संवाद
भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया