14 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम चमोली ने आज इस मुद्दे पर कर ली समीक्षा बैठक

डीएम चमोली ने आज इस मुद्दे पर कर ली समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आज जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) व सैनिटरी लैंडफिल सेंटर (एसएलएफ) की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम चमोली ने आज इस मुद्दे पर कर ली समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों में तेजी लाने और साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी गोपेश्वर को एमआरएफ सेंटर के लिए मानकों के अनुरूप भूमि चयन करने और पूर्व में चयनित भूमि का उपयोग न होने के कारण राजस्व विभाग को वापस करने के निर्देश भी दिए।

See also  चुनाव से पहले कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक, तय की गई गाइडलाइन

अधिशासी अधिकारी कर्णप्रयाग द्वारा आवश्यक जानकारी उपलब्ध न कराने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। वहीं, गौचर नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी को एमआरएफ सेंटर के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेकर एमआरएफ सेंटर तैयार करने निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर क्षेत्रों में ठोस एवं गीले कूड़े का वैज्ञानिक निस्तारण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने सभी निकायों को निर्देशित किया कि गंगा नदी के संरक्षण, नगरों की स्वच्छता एवं पर्यावरणीय संतुलन हेतु नियमित निरीक्षण और आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, नमामि गंगे के कोऑर्डिनेटर गोविन्द बुटोला, समस्त अधिशासी अधिकारी और वी सी के माध्यम से सभी उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे।

See also  पिथौरागढ़ की रामगंगा घाटी में लोगों ने शुरू किया क्रमिक अनशन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर बुलंद की आवाज़, 3 दिन बाद आमरण अनशन की चेतावनी