17 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नीलकंठ महादेव में उमड़ रही भक्तों की भीड़

नीलकंठ महादेव में उमड़ रही भक्तों की भीड़

श्रावण मास में चल रही इस विशाल कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धा, सुरक्षा और सेवा के संकल्प के साथ पौड़ी पुलिस के जवान दिन-रात नीलकंठ यात्रा मार्ग व सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में तैनात हैं। तेज धूप हो या उमड़ती भीड़, हर चुनौती का सामना करते हुए पुलिस कर्मी अपनी पूरी निष्ठा से अपने ड्यूटी प्वाइंटो पर डटे हुए हैं सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, खोया-पाया सहायता और हर जरूरतमंद की मदद में पुलिस पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रही है।

कांवड़ियों की पवित्र यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने हेतु जावानों का यह समर्पण सराहनीय और प्रेरणादायक है। इस कांवड़ यात्रा के अब तक कुल 13 लाख कांवड़ियो द्वारा श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में कुशलतापूर्वक जलाभिषेक किया जा चुका है।

See also  हरेला पर्व पर हरियाली का संदेश, एमडीडीए ने 1 लाख पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

🚩 श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या का विवरण🚩

दिनांकः- 15.07.2025

➡️दर्शन करने वाले श्रद्धालु दैनिक संख्या (समय सांय 06.00🕔 बजे तक) – 2,61,680

➡️कांवड़ मेला शुरू होने से अब तक कुल श्रद्धालुओं की संख्या- 13,21,898

 

📹पौड़ी पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा का सकुशल व सुरक्षित रूप से संचालन कराया जा रहा है।

See also  सीएम धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा अर्चना
Ad 1