5 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस मुस्तैद, आज 14 पोलिंग पार्टियां रवाना

पिथौरागढ़ में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस मुस्तैद, आज 14 पोलिंग पार्टियां रवाना

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी और क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

आज दिनांक 21 जुलाई, 2025 को

धारचूला ब्लॉक से 11 पोलिंग पार्टियां

मुनस्यारी ब्लॉक से 3 पोलिंग पार्टियां

कुल 14 पोलिंग पार्टियां दूरस्थ मतदान स्थलों के लिए रवाना की गईं।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव और जिला निर्वाचन अधिकारी  विनोद गिरी गोस्वामी द्वारा इन पार्टियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर रवाना किया गया।पिथौरागढ़ में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस मुस्तैद, आज 14 पोलिंग पार्टियां रवाना

जनपद को कुल 87 सेक्टरों में बांटा गया है जिसमें 8 ब्लॉक शामिल हैं।

See also  खटीमा में आदि रंगोत्सव का आगाज, सीएम धामी ने रोड शो से दिखाई ताकत

प्रथम चरण में मतदान स्थल – 378

द्वितीय चरण में मतदान स्थल – 418

जनपद पुलिस की अपील:

जनपद की समस्त जनता से अनुरोध है कि शांतिपूर्वक मतदान करें। किसी भी प्रकार की अराजकता अथवा गड़बड़ी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने या अनुशासनहीनता करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

See also  धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए 24 अहम फैसले
Ad 1