9 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग पुलिस ने जब्त की अवैध शराब

रुद्रप्रयाग पुलिस ने जब्त की अवैध शराब

आगामी दिवसों में होने जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 21 जुलाई 2025 को चौकी जखोली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 14 H 7995 मारुति कार सवार व्यक्ति कपूर सिंह पुत्र स्व. श्याम सिंह निवासी ग्राम पाला कुराली् तहसील जखोली रुद्रप्रयाग के कब्जे से 1 पेटी (12 बोतल) आरसी व्हिस्की, 6 बोतल आरएस व्हिस्की, दो पेटी बियर (48 केन) का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

See also  स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया ज्योतिर्मठ सरकारी अस्पताल का निरीक्षण

*पुलिस टीम का विवरणः-*

अपर उपनिरीक्षक विनोद कुमार, चौकी प्रभारी जखोली।

मुख्य आरक्षी मनोहर सिंह, चौकी जखोली (कोतवाली रुद्रप्रयाग)

आरक्षी सोहन सिंह, चौकी जखोली (कोतवाली रुद्रप्रयाग)