5 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने की विभागीय बैठक, दिए ये अहम निर्देश

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने की विभागीय बैठक, दिए ये अहम निर्देश

गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन निदेशालय में विभागीय अधिकारियों के साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बैठक कर प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को लेकर विस्तृत चर्चा की। रुद्रप्रयाग स्थित त्रियुगीनारायण को वैदिक पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। यह स्थान डेस्टिनेशन वेडिंग के वैश्विक नक्शे पर अपनी पहचान बनाए, इसके लिए विशेष योजना तैयार की जाएगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने की विभागीय बैठक, दिए ये अहम निर्देश

साथ ही केएमवीएन और जीएमवीएन के एकीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने, केदारखंड मंदिर माला मिशन का मास्टर प्लान जल्द तैयार करने, स्थानीय युवाओं को कैंपेनिंग व ट्रैकिंग रूट्स पर प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने, और पर्यटन स्थलों पर शौचालय व सफाई व्यवस्था को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।

See also  लोकतंत्र बचाओ अभियान को लेकर इंडिया गठबंधन ने उत्तराखंड में भी कसी कमर

कांवड़ यात्रा के दौरान अनुशासनहीनता करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने और नंदा राजजात यात्रा में कुरुड़ को शामिल करने का सुझाव भी दिया। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2025-26 में पर्यटन विभाग की कुल 48,676.05 लाख की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। महासू देवता हनोल, कैंची धाम, मानसखंड मिशन और वेड इन उत्तराखंड 2025 जैसी परियोजनाओं पर तेजी से कार्य जारी है। चारधाम यात्रा को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की दिशा में भी पहल शुरू हो गई है।

सतपाल महाराज ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पर्यटन नहीं, बल्कि संस्कृति, आस्था और युवाओं के भविष्य को साथ लेकर चलना है।

See also  सीएम धामी ने उत्तराखंड भ्रमण पर आए हरियाणा के युवाओं से की मुलाकात