एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल सहित देर रात्रि में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति हरीश लाल पुत्र श्री बृज लाल निवासी ग्राम मणिगुह, थाना अगस्त्यमुनि जनपद रुद्रप्रयाग को उसके द्वारा चलाये जा रहे वाहन संख्या UK 13 TA 0969 (बोलेरो) में कुल 07 पेटी शराब (24 बोतल व 240 पव्वे मैकडावल नम्बर वन व्हिस्की का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया है। उक्त के विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर मु.अ.स. 29/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
पुलिस टीम का विवरण
1-थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि महेश रावत
2-अपर उपनिरीक्षक जावेद अली, थाना अगस्त्यमुनि
3-अपर उपनिरीक्षक योगेश शर्मा, थाना अगस्त्यमुनि
4-चालक संतोष सिंह

More Stories
भट्टोवाला गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, लोगों ने पुलिस से की खास मांग
अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज बुलंद, देहरादून में सीबीआई दफ्तर का घेराव
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की डीसीपी दिल्ली को चिट्ठी, सुरेश कांबोज के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग