बद्रीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मास्टर प्लान के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा कर निर्माण कार्यों में और निर्माणाधीन पुरोहित आवास के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। 
इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड़, अधिशासी अभियंता सनी पालीवाल,आईएनआई कंसलटेंट केशव नौटियाल, वीसी के माध्यम से एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।

More Stories
मुख्यमंत्री एवं भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मंत्रियों के खिलाफ महानगर कांग्रेस का राजपुर विधानसभा में हस्ताक्षर अभियान, गांधी पार्क में उमड़ा जनसमर्थन
अग्निपथ योजना समाप्त कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र सरकार : कर्नल राम रतन नेगी
डीएम पिथौरागढ़ ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, दिए अहम निर्देश