मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवित्र श्रावण मास के अवसर पर झनकईया, खटीमा स्थित भारामल बाबा मंदिर में देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में सेवा कर भक्तजनों को प्रसाद भी वितरित किया व प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर प्रकृति और मातृत्व को नमन किया।

More Stories
प्रवासी उत्तराखंडियों के सम्मान में सीएम धामी ने किया रात्रि भोज का आयोजन
मुख्यमंत्री एवं भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मंत्रियों के खिलाफ महानगर कांग्रेस का राजपुर विधानसभा में हस्ताक्षर अभियान, गांधी पार्क में उमड़ा जनसमर्थन
अग्निपथ योजना समाप्त कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र सरकार : कर्नल राम रतन नेगी