देर रात गौरीकुण्ड केपास श्री केदारनाथ धाम जाने वाले पैदल मार्ग पर पहाड़ी दरकने से पैदल मार्ग के बाधित होने पर सम्बन्धित कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग के स्तर से मार्ग को खोले जाने की कार्यवाही प्रचलित है,
यहां पर मार्ग को चलने योग्य बनाये जाने के बीच केदारनाथ की ओर से वापस आ रहे यात्रियों को सुरक्षा बलों द्वारा सहारा देकर पार कराया जा रहा है। वहीं गौरीकुण्ड से केदारनाथ की तरफ जाने वाले यात्रियों को मार्ग के पूरी तरह से आवागमन करने योग्य बनाये जाने तक रोका गया है। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सहित आपदा प्रबन्धन की टीमें मौजूद हैं।

More Stories
ईडी विवाद के बीच हरीश रावत की भावुक पोस्ट, उत्तराखंड की जनता से क्या अपील?
नैनीताल के दिवंगत जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को पिथौरागढ़ में दी गई श्रद्धांजलि
पिथौरागढ़ की रामगंगा घाटी में लोगों ने शुरू किया क्रमिक अनशन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर बुलंद की आवाज़, 3 दिन बाद आमरण अनशन की चेतावनी