12 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीतिक हताशा का परिचायक : अमरजीत सिंह

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीतिक हताशा का परिचायक : अमरजीत सिंह

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली द्वारा उत्तराखंड आगमन पर आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध दिए गए बयान को कांग्रेस महासचिव अमरजीत सिंह ने अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। अमरजीत सिंह ने कहा कि देवभूमि में आकर उन्हें कांग्रेस पर अनर्गल आरोप लगाने के बजाय अपनी ही भाजपा सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, सम्मान, सामाजिक उत्थान और राजनीतिक भागीदारी का हिसाब मांगना चाहिए था।बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीतिक हताशा का परिचायक : अमरजीत सिंह

उत्तराखंड कांग्रेस ने सदैव सर्वधर्म समभाव, सामाजिक न्याय और भाईचारे की राजनीति की है। कांग्रेस ने अल्पसंख्यक समाज को संगठन और सत्ता में सम्मानजनक भागीदारी दी है। इसके विपरीत, भाजपा की राजनीति आज भी धार्मिक ध्रुवीकरण पर आधारित है। यदि भाजपा अल्पसंख्यकों की इतनी ही हितैषी है, तो उत्तराखंड की भाजपा सरकार में आज तक किसी अल्पसंख्यक को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व क्यों नहीं दिया गया? अमरजीत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हल्द्वानी के बनभूलपुरा, उत्तरकाशी, हरिद्वार और रुड़की में चर्चों पर हमलों सहित अल्पसंख्यक समाज से जुड़ी अनेक घटनाएं सामने आई हैं। तराई के सिख किसान कर्ज और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। किसानों की आत्महत्याएं और सुखवंत सिंह प्रकरण सरकार तथा प्रशासन की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। क्या कुंवर बासित अली इन पीड़ित परिवारों की आवाज भी उठाएंगे?

See also  मुख्य सचिव की मौजूदगी में हुई बैंकर्स समिति की बैठक

आज भी हरिद्वार के ऐतिहासिक ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा साहिब, पंजाबी अकादमी और अल्पसंख्यक समाज से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे लंबित हैं। भाजपा सरकार ने इन विषयों पर कभी अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई।

कसाब और कलाम साहब का नाम लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाने वालों को यह भी याद रखना चाहिए कि मुंबई हमले के दोषी अजमल कसाब को जिंदा गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत फांसी तक पहुंचाने का काम कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुआ था। वहीं, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जैसे महान राष्ट्रनायक का सम्मान किसी राजनीतिक दल की बपौती नहीं, बल्कि पूरे देश का सम्मान है।

See also  सीएम धामी ने किया जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, करोड़ों की विकास योजनाओं की थी सौगात

अमरजीत सिंह ने कहा कि कुंवर बासित अली को ये गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए कि पिरान कलियर, हरिद्वार अथवा ऊधमसिंह नगर के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में केवल राजनीतिक बयानबाजी से भाजपा को जनसमर्थन मिल जाएगा। मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को भली-भांति समझता है।

भाजपा नेताओं को कांग्रेस पर सवाल उठाने से पहले अपनी सरकार से पूछना चाहिए कि अल्पसंख्यकों को सुरक्षा, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी देने के लिए उन्होंने आखिर किया क्या है? कांग्रेस पार्टी संविधान, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक सौहार्द और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।

See also  यमकेश्वर में बनाया गया आधुनिक वेलनेस सेंटर