उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। अब तक हुई गिनती में कई नतीजे आ चुके हैं। जीत के बाद जश्न का माहौल है। पिथौरागढ़ के मढ़ खड़ायत में दीपक सिंह खड़ायत ने ग्राम प्रधान पद पर बाजी मारी है। ग्राम प्रधान के लिए कुल 6 उम्मीदवार दीपक सिंह खड़ायत. हरीश सिंह खड़ायत, विजय सिंह खड़ायत, कमल सिंह खड़ायत, निक्कू खड़ायत और संजू भट्ट मैदान में थे।
मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। नतीजे भी रोमांचक आए। दीपक खड़ायत ने 30 वोटों से जीत हासिल की। वहीं क्षेत्र पंजायत सदस्य पद पर हेमराज सिंह खड़ायत ने बाजी मारी। हेमराज खड़ायत को कुल 518 वोट मिले और 278 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। हेमराज के अलावा सुमन खड़ायत और देवराज खड़ायत भी क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे थे।

More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मिले एडवोकेट संदीप चमोली, धर्मपुर में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान
सीएम धामी ने की हेल्पलाइन नंबर 1905 की समीक्षा
हिंदी दिवस पर कार्यक्रम, सीएम धामी ने की शिरकत