संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 391वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।
पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए ।। के तहत आज उनके नेतृत्व में पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया साथ ही पूर्व में लगाए गए पौधों का संरक्षण भी किया गया। गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण आंदोलन जारी रहेगा।

More Stories
ईडी विवाद के बीच हरीश रावत की भावुक पोस्ट, उत्तराखंड की जनता से क्या अपील?
नैनीताल के दिवंगत जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को पिथौरागढ़ में दी गई श्रद्धांजलि
पिथौरागढ़ की रामगंगा घाटी में लोगों ने शुरू किया क्रमिक अनशन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर बुलंद की आवाज़, 3 दिन बाद आमरण अनशन की चेतावनी