24 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गंगोत्री नेशनल हाइवे पर लिमचागाड़ में वैली ब्रिज तैयार

गंगोत्री नेशनल हाइवे पर लिमचागाड़ में वैली ब्रिज तैयार

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लिमचागाड़ में क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर बैली ब्रिज बना लिया गया है। अब डबरानी पुल तक सड़क मार्ग सुचारू हो गया है, जिससे आगे क्षतिग्रस्त सड़क के तेजी से पुनर्निर्माण का रास्ता भी खुल गया है।

गत दिनों हुई अतिवृष्टि से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। गंगनानी से आगे लिमचागाड़ पर बना 30 मीटर लंबा पुल आपदा में बह गया था, जिससे सीमांत टकनौर क्षेत्र की लाइफलाइन कही जाने वाली इस सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया था। गंगोत्री नेशनल हाइवे पर लिमचागाड़ में वैली ब्रिज तैयार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे और राहत, बचाव व पुनर्निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। वे लगातार कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति जल्द से जल्द बहाल हो सके।

See also  सीएम धामी ने मत्स्य विभाग के कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री की निगरानी व निर्देशन में राज्य व केंद्र सरकार के विभागों व एजेंसियों द्वारा रेस्क्यू और राहत अभियान पूरी तेजी से संचालित किया जा रहा है। बेहतर समन्वय से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में संचार सुविधा, बिजली और पेयजल की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

लिमचागाड़ बैली ब्रिज का निर्माण आपदा प्रबंधन और त्वरित कार्यवाही का उत्कृष्ट उदाहरण है। सीमांत क्षेत्रों में यातायात की बहाली से स्थानीय लोगों और यात्रियों की परेशानियां काफी हद तक कम होंगी, साथ ही पुनर्निर्माण का कार्य अब बाधारहित तरीके से आगे बढ़ सकेगा।

 

 

See also  सीएम धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का उद्घाटन किया
Ad 2