मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आईसीई स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री तथा आईसीई स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल के मध्य उत्तराखण्ड में स्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने तथा स्केटिंग खेल व प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे प्रयासों व रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सभी खेलों के साथ ही स्केटिंग को भी बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

More Stories
गढ़ महिला उत्थान समिति ने देवी दर्शन के लिए मातृ शक्ति का एक और जत्था किया रवाना
वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी विद्या गौनियाल का निधन
ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखंड STF का एक्शन, फ़र्जी शस्त्र लाइसेंस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार