15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

स्केटिंग एसोशिएशन के प्रतिनिधियों ने सीएम से की मुलाकात

स्केटिंग एसोशिएशन के प्रतिनिधियों ने सीएम से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आईसीई स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री तथा आईसीई स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल के मध्य उत्तराखण्ड में स्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने तथा स्केटिंग खेल व प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे प्रयासों व रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। स्केटिंग एसोशिएशन के प्रतिनिधियों ने सीएम से की मुलाकातमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सभी खेलों के साथ ही स्केटिंग को भी बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

See also  उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मिले एडवोकेट संदीप चमोली, धर्मपुर में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान