15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सदन की कार्यवाही से पहले नेता प्रतिपक्ष के तीखे तेवर, विधानसभा सुचारू चलाने के मुद्दे पर दिया बड़ा बयान

सदन की कार्यवाही से पहले नेता प्रतिपक्ष के तीखे तेवर, विधानसभा सुचारू चलाने के मुद्दे पर दिया बड़ा बयान

विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी जो नेता सदन भी हैं संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल के साथ शिष्टाचार भेंट के लिए गैरसैंण – भराड़ीसैंण में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सरकारी आवास पहुंचे। वे सदन को शांति पूर्वक और निर्विघ्न चलाने का आश्वासन चाहते होंगे।सदन की कार्यवाही से पहले नेता प्रतिपक्ष के तीखे तेवर, विधानसभा सुचारू चलाने के मुद्दे पर दिया बड़ा बयान

यशपाल आर्य ने कहा कि हाल के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पहले दिन से लोकतंत्र की हर तरह से हत्या हुई है। उत्तराखण्ड में पुलिस की सहायता से गिरोहबंद अपराधियों ने इन घटनाओं को अंजाम दिया है। चुनावों में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी सत्ता दल के कर्मचारियों की तरह व्यवहार कर रहे थे। उत्तरकाशी के धराली में आपदा से सैकड़ों लोगों का कहीं पता ही नहीं है । एक तरफ धराली सहित पूरा प्रदेश आपदा से कराह रहा है दूसरी तरफ सदस्यों के चुनाव हार चुकी सरकार और सत्ता दल जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण और खरीद कर अपने लोगों को जीत कर अट्टहास कर रही है। आज भी सरकार यह बताने की स्थिति में नहीं है कि धराली घटना में कुल कितने लोग हताहत हुए हैं।

See also  राजीव गांधी पंचायती राज संगठन उत्तराखंड में शुरु करेगा काम मांगो अभियान

इन घटनाओं से देश भर में उत्तराखंड का मान घटा है। देवभूमि की तुलना कानून व्यवस्था और सुशासन की दृष्टि से सबसे खराब राज्यों से की जाने लगी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा ये घटनाएं आज तक कभी नहीं हुई थी। इसलिए ऐसी घटनाओं की चर्चा नियम 310 के अंतर्गत की जानी चाहिए। अन्यथा सरकारों को लोकतंत्र पर डाका डालने की आदत पड़ी रहेगी। हम पंचायत चुनावों में लोकतंत्र की हत्या और धराली सहित अन्य आपदा की घटनाओं की चर्चा नियम 310 पर करने की मांग करेंगे। सरकार को यह मांग माननी चाहिए अन्यथा प्रदेश हित में विपक्ष का विधानसभा में बैठना निरर्थक होगा।

See also  कैंट का किला मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, डॉ. जसविंदर सिंह बढ़ा रहे पार्टी का कुनबा, ने लोगों को जोड़कर दिया एकजुटता का संदेश