15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आपदा प्रभावित इलाकों में अधिकारी

आपदा प्रभावित इलाकों में अधिकारी

जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने सोमवार को थराली क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चेपड़ो में आपदा प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनका हाल जाना और उनके दुःख को साझा करते हुए प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। आपदा प्रभावित इलाकों में अधिकारी

एडीएम ने स्थानीय निवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनपद में जारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए सभी लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएँ तथा प्रशासन द्वारा बनाए गए आपदा राहत केंद्रों में पहुँचे, जहाँ आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।

See also  उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मिले एडवोकेट संदीप चमोली, धर्मपुर में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान

उन्होंने बताया कि मलबा साफ कर सड़कों को लगभग सुचारु कर दिया गया है।मौसम अनुकूल रहने पर शीघ्र ही पेयजल, विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ प्रभावित क्षेत्रों में कार्य कर रहा है और आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान उनके साथ एसडीएम अबरार अहमद मौजूद रहे।

 

See also  हरिद्वार में अर्धकुंभ या कुंभ को लेकर बीजेपी के अंदर से ही उठे सवाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने डबल इंजन सरकार को घेरा
Ad 1