25 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आपदा प्रभावित इलाकों में अधिकारी

आपदा प्रभावित इलाकों में अधिकारी

जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने सोमवार को थराली क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चेपड़ो में आपदा प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनका हाल जाना और उनके दुःख को साझा करते हुए प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। आपदा प्रभावित इलाकों में अधिकारी

एडीएम ने स्थानीय निवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनपद में जारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए सभी लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएँ तथा प्रशासन द्वारा बनाए गए आपदा राहत केंद्रों में पहुँचे, जहाँ आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।

See also  आपदा प्रबंधन को लेकर उत्तराखंड सरकार का अहम काम

उन्होंने बताया कि मलबा साफ कर सड़कों को लगभग सुचारु कर दिया गया है।मौसम अनुकूल रहने पर शीघ्र ही पेयजल, विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ प्रभावित क्षेत्रों में कार्य कर रहा है और आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान उनके साथ एसडीएम अबरार अहमद मौजूद रहे।

 

See also  सीएम धामी ने नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को दिए नियुक्ति पत्र
Ad 1