18 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पुलिस उपाधीक्षक ने लिया केदारनाथ तक पैदल रूट का जायजा

पुलिस उपाधीक्षक ने लिया केदारनाथ तक पैदल रूट का जायजा

एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर ने गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम तक पैदल भ्रमण कर यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। केदारनाथ धाम यात्रा के विभिन्न पैदल पड़ावों पर नियुक्त पुलिस बल से संवाद स्थापित कर उनकी आवासीय एवं भोजन व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। वर्तमान में हो रही बारिश के चलते स्वयं का ध्यान रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता के साथ कर्तव्य निर्वहन करने तथा पैदल मार्ग में हो रही बारिश के चलते प्रशासन के स्तर से तैनात किये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रा व्यवस्थाओं का संचालन करने के निर्देश दिये गये।

See also  ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पार्ट 2 की सचिवालय में समीक्षा बैठक