15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

प्रीतम सिंह की अगुवाई में कांग्रेस ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

प्रीतम सिंह की अगुवाई में कांग्रेस ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस डीजीपी दीपम सेठ से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में हत्या, डकैती, लूट, बलात्कार और सत्ता संरक्षण में पनप रहे अपराधियों की घटनाएं आम हो गई हैं। ज्ञापन में कांग्रेस ने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा का उल्लेख किया। अंकिता भंडारी हत्या, हरिद्वार में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका शर्मा की बेटी के साथ हुए दुष्कर्म जैसे मामलों का हवाला देते हुए कहा गया कि राज्य की बेटियां बीजेपी शासन में असुरक्षित हैं। प्रीतम सिंह की अगुवाई में कांग्रेस ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

See also  विकास में झलक रही उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत की पहचान

साथ ही पौड़ी के जितेंद्र नेगी आत्महत्या प्रकरण में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी को मुख्य अभियुक्त बताते हुए आरोप लगाया कि अपराध और ठगी का व्यापार सत्ताधारी दल के संरक्षण में फल-फूल रहा है।

ज्ञापन में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में हुई कथित धांधली और गुंडागर्दी का भी जिक्र किया गया। नैनीताल और बेतालघाट में चुनाव के दौरान अपहरण और खुलेआम हथियार चलाने की घटनाओं का हवाला देते हुए कांग्रेस ने कहा कि यह लोकतंत्र की खुलेआम हत्या के प्रयास के समान है।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन की कथित लापरवाही पर भी चिंता जताई और सभी अपराधों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, दीवान सिंह तोमर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पुरोला, जिलाध्यक्ष हरी मोहन नेगी, टिहरी जिलाध्यक्ष राकेश राणा और मोहन खत्री भी मौजूद रहे। कांग्रेस का कहना है कि राज्य में लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाओं से आमजन भयग्रस्त हैं और राज्य की कानून व्यवस्था व अस्मिता को गंभीर चोट पहुंच रही है।

See also  उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मिले एडवोकेट संदीप चमोली, धर्मपुर में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान