वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ये निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (N.B.W.) की शत-प्रतिशत तामील कर, अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए।
इसी क्रम में, कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने मा0 न्यायालय नजीबाबाद, जनपद बिजनौर से जारी वारंट वाद संख्या-150/2016, धारा- 279, 304(A), 338 IPC, से सम्बन्धित अभियुक्त विक्रम सिंह जो कि लम्बे समय से फरार चल रहा था जिसे पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 28.08.2025 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय नजीबाबाद के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
चारधाम हेली बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों पर STF ने कसी नकेल, 180 सोशल मीडिया लिंक किए ब्लॉक
तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रैक पर फंसे लोगों का सफल रेस्क्यू
महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण जल्द लागू होना तय