मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ख़राब मौसम के कारण पिथौरागढ़ में आयोजित होने वाले “मोस्टामानू महोत्सव – 2025” में वर्चुअली प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महोत्सव के आयोजनकर्ताओं, कलाकारों और सहभागियों को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोस्टामानू महोत्सव पिथौरागढ़ की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह महोत्सव स्थानीय जीवन शैली और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से पिथौरागढ़ हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ चुका है, इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और युवाओं के लिए रोजगार तथा विकास के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं मोस्टा देवता से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उन्नति की प्रार्थना करता हूं।

More Stories
स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार उठा रही असरदार कदम
जल प्रदूषण रोकने के लिए उत्तराखंड में उठाए जा रहे अहम कदम
आपदा प्रबंधन को लेकर उत्तराखंड सरकार का अहम काम