मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य के समग्र विकास के लिए संकल्पबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास को और अधिक गति प्रदान करने के लिए रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य क्षेत्रों के विकास में प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा।

More Stories
उत्तराखंड फायर ब्रिगेड के 21 ट्रेनियों ने आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यालय का किया भ्रमण
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मिले एडवोकेट संदीप चमोली, धर्मपुर में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान
सीएम धामी ने की हेल्पलाइन नंबर 1905 की समीक्षा