15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, मुनकटिया के पास मैक्स पर गिरा बोल्डर, महिला समेत दो लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, मुनकटिया के पास मैक्स पर गिरा बोल्डर, महिला समेत दो लोगों की मौत

आज सुबह मैक्स बोलेरो वाहन संख्या यूके 11 टीए 1100 जो कि सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड के लिए 11 सवारियां लेकर चला था, तकरीबन सवा सात बजे के आसपास मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के कोने पर ऊपर से एक बड़ा पत्थर आने से यह वाहन इसकी चपेट में आ गया।रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, मुनकटिया के पास मैक्स पर गिरा बोल्डर, महिला समेत दो लोगों की मौत जिस कारण वाहन में सवार 2 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 3 व्यक्ति घायल हो गये। जिनको कि रेस्क्यू टीमों व स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल लाया गया है।

घायलों का विवरण –

1- नवीन सिंह रावत पुत्र जयेंद्र सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 35 वर्ष

2- ममता पत्नी चैन सिंह पवार निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 29 वर्ष

See also  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से बीजेपी नेता राजेश्वर पैन्यूली की मुलाकात, उत्तराखंडी टोपी पहनाकर किया स्वागत

3- प्रतिभा पुत्री गिरवर सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष

(क्रमांक 1 और 2 पर अंकित घायलों को हायर सेन्टर के लिए रैफर कर दिया गया है।)

मृतकों का विवरण –

1- रीता पत्नी उदय सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 30 वर्ष

2- चंद्र सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 50 वर्ष

 

See also  कीर्तिनगर में मुख्यमंत्री ने युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में की शिरकत
Ad 1