15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गढ़वाल कमिश्नर ने पौड़ी में की बैठक

गढ़वाल कमिश्नर ने पौड़ी में की बैठक

आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने मण्डल मुख्यालय पौड़ी स्थित विकास भवन सभागार में मण्डलीय अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान गढ़वाल मण्डल के अन्य जिलों के मुख्य विकास अधिकारी भी बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। गढ़वाल कमिश्नर ने पौड़ी में की बैठक

आयुक्त गढ़वाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में जिन अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक नहीं की है, वे एक सप्ताह के भीतर बैठक आयोजित कर कृत कार्यवाही से अवगत कराना सुनिश्चित करें। आयुक्त ने जल निगम की ऐसी पेयजल पम्पिंग योजनाएँ, जो वन की अनापत्ति के कारण लम्बित हैं, उनके निस्तारण हेतु वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

See also  ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन में 41 टनल हो गईं ब्रेक थ्रू

आयुक्त गढ़वाल ने स्पष्ट किया कि अगले 10-15 दिनों में मानसून काल समाप्त होने पर कार्यों को मिशन मोड में क्रियान्वित करवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मण्डलीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों की हर पखवाड़े में समीक्षा करें और बैठक के कार्यवृत्त से आयुक्त कार्यालय को अवगत कराएं। आयुक्त ने जिला अर्थ एवं संख्या विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उन्हें चिन्हित करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

 

See also  सीएम धामी ने की हेल्पलाइन नंबर 1905 की समीक्षा
Ad 2