मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। अतिवृष्टि के कारण मंदिर के अंदर जलभराव के साथ ही मलबा आ गया था, मलबा हटाने का कार्य अब पूर्ण हो चुका है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की।

निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

More Stories
25 लाख की स साइबर ठगी से जुड़े गैंग का सदस्य गिरफ्तार
महेंद्र भट्ट के बयान को लेकर यूथ कांग्रेस का आक्रोश, राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने मांगा उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष का इस्तीफा, उग्र आंदोलन की थी चेतावनी
कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने किया अमर शहीदों को नमन