26 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस ने पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं का किया सम्मान

कांग्रेस ने पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं का किया सम्मान

बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी , पूर्व सैनिक विभाग द्वारा फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बारूदी सुरंग के फटने से सी आर पी एफ के शहीद 40 जवानों की वीरांगनाओं को सम्मानित के। उद्देश्य से प्रेषित 01 लाख चेक देहरादून में शहीद कॉन्स्टेबल मोहन लाल की पत्नी सरिता देवी को उनके निवास स्थान में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के कर कमलों द्वारा अर्पित किया गया। इसी क्रम में प्रदेश के पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी और प्रदेश पूर्व सैनिक विभाग उपाध्यक्ष सूबे गोपाल सिंह गड़िया ने खटीमा में ग्राम पंचायत गुड़िया निवासी सी आर पी एफ के शहीद कॉन्स्टेबल वीरेंद्र सिंह राणा की पत्नी रेणु राणा को 1 लाख का चेक अर्पित किया। कांग्रेस के इन पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद चक्रधर,सूबे कुंवर सिंह खनका,पी सी सी उमेश राठौर जिला महिला अध्यक्ष और भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेस पदाधिरियों के सम्मुख वीरांगना को चेक सम्मान स्वरुप प्रदान किया।

See also  CM धामी ने समरसता संकल्प अभियान में की शिरकत