16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने किया नमो युवा रन का फ्लैग ऑफ

सीएम धामी ने किया नमो युवा रन का फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज घंटाघर, देहरादून में ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘नमो युवा रन’ का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों के साथ दौड़ में सम्मिलित होकर युवाओं का उत्साहवर्धन भी किया। सीएम धामी ने किया नमो युवा रन का फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘नमो युवा रन’ केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह युवाओं में ऊर्जा, स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को नई दिशा और व्यापक जनभागीदारी प्रदान कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित युवाओं से कहा कि वे स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

See also  किशाऊ परियोजना को लेकर साइन हुआ MoU, गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आगे बढ़े कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से देशभर में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को नई गति मिल रही है और ‘सेवा पखवाड़ा’ के माध्यम से समाज के हर वर्ग को सकारात्मक योगदान देने का अवसर प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं की ऊर्जा राष्ट्रहित में और अधिक सार्थक होती है।

 

See also  मुवानी में प्रशासन और रामगंगा संघर्ष समिति की बातचीत बेनतीजा, दूसरे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन
Ad 1