16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

GST 2.0 पारदर्शी भारत की मजबूत नींव: त्रिवेंद्र रावत

GST 2.0 पारदर्शी भारत की मजबूत नींव: त्रिवेंद्र रावत

हरिद्वार सांसद  पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (GST 2.0) केवल व्यापार जगत के लिए ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी लाभकारी साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस सुधार ने कर प्रणाली को सरल बनाकर निवेशकों का विश्वास बढ़ाया है और अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान की है। GST 2.0 पारदर्शी भारत की मजबूत नींव: त्रिवेंद्र रावत

सांसद रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यदि देश की आर्थिक प्रगति इसी गति से जारी रही, तो जीएसटी और भी प्रभावशाली सिद्ध होगा। उनका स्पष्ट मत था कि इस सुधार का अंतिम उद्देश्य हर नागरिक तक इसका लाभ पहुँचाना है।

See also  डीजीपी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

उन्होंने बताया कि सरकार लगातार सुधारात्मक कदम उठा रही है ताकि जीएसटी और अधिक सुगम, पारदर्शी एवं जनोपयोगी बन सके। सांसद ने कहा कि यह व्यवस्था देश की तरक्की, पारदर्शिता और “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की ओर बढ़ने में एक महत्वपूर्ण उपकरण है।

सांसद रावत ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जीएसटी न केवल आर्थिक उन्नति का माध्यम है, बल्कि राष्ट्र की विकास यात्रा में जनता की भागीदारी और विश्वास का प्रतीक भी है।

Ad 2
See also  उत्तराखण्ड इनोवेशन एंड सॉल्यूशंस हैकाथॉन-2026 का शुभारंभ