मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक कर सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछली यात्रा के अनुभवों के आधार पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और शौचालय आदि व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाया जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नंदा देवी राजजात से संबंधित लोक गीत और लोक कथाओं पर आधारित चित्रों को यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पेंटिंग के माध्यम से उकेरा जाए, जिससे लोगों को यात्रा के महत्व के बारे में पता चल सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यात्रा के दौरान पार्किंग स्थलों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया।

More Stories
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में राज्यपाल ने की प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा
केशव नेगी की दिल्ली में गिरफ्तारी, सांसद त्रिवेंद्र रावत बोले नहीं होने देंगे नाइंसाफी
उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की ग्लोबल स्टेज पर सराहना