9 November 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी से मिले महामंडलेश्वर

सीएम धामी से मिले महामंडलेश्वर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके मध्य आध्यात्मिक, सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज का स्वागत करते हुए कहा कि संत-महात्माओं के आशीर्वाद से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि संत परंपरा ने सदैव राष्ट्र और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संतों का मार्गदर्शन हमें न केवल जीवन मूल्यों से जोड़ता है, बल्कि समाज में एकता और सद्भाव का संदेश भी देता है।

See also  सीएम धामी ने राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं