18 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आपदा में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए कांग्रेस ने देहरादून में निकाला कैंडल मार्च

आपदा में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए कांग्रेस ने देहरादून में निकाला कैंडल मार्च

उत्तराखंड में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदाओं में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए आज राजेंद्र नगर से किशन नगर चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस श्रद्धांजलि मार्च का आयोजन युवा कांग्रेस के रितेश छेत्री एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी सम्मिलित होकर दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि यह आपदा केवल एक प्राकृतिक त्रासदी नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही और अनियंत्रित अवैज्ञानिक खनन का दुष्परिणाम है।गणेश गोदियाल ने कहा कि

See also  रुद्रप्रयाग में पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन क्रैक डाउन

पर्वतीय क्षेत्रों में चल रहे खनन एवं अवैध खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। आपदा में बेघर हुए स्थानीय निवासियों के पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण के लिए ठोस एवं संवेदनशील नीति बनाई जाए। रितेश छेत्री ने कहा कि आपदा पीड़ितों को उनके नुकसान के अनुरूप पर्याप्त एवं तर्कसंगत आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। श्रद्धांजलि सभा के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने मोमबत्तियाँ जलाकर मौन रखकर आपदा में मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उत्तराखंड के पुनर्निर्माण में सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।

कैंडल मार्च में मुख्य रूप से पूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग संजय शर्मा, आनंद रावत, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, पार्षद कोमल बोरा, संगीता गुप्ता, सुमित्रा ध्यानी, राजेश चमोली, उपेंद्र थापली, विनीत प्रसाद भट्ट, पीयूष जोशी, ऋषभ, प्रियांशु धामी, वंश सूद, मयंक नेगी, अनुराग गुप्ता हिमांशु रावत, मोहन काला, सुलेमान मौजूद रहे।

See also  शहरों में विकास के नाम पर हो रही लापरवाही को लेकर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल, सरकार को दिया अल्टीमेटम