18 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ट्रेनी अफसरों के साथ डीएम पिथौरागढ़ की बैठक

ट्रेनी अफसरों के साथ डीएम पिथौरागढ़ की बैठक

100वें आधार प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ एक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी गोस्वामी ने देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रशिक्षु अधिकारियों से उनके जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से जनपद में किए गए भ्रमण, प्रशासनिक कार्यों की समझ, विकास कार्यों की समीक्षा तथा क्षेत्रीय चुनौतियों के संदर्भ में संवाद स्थापित किया।

जिलाधिकारी ने प्रशिक्षु अधिकारियों को बताया कि पिथौरागढ़ जनपद भौगोलिक दृष्टि से अति संवेदनशील है तथा सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां प्रशासनिक दक्षता व तत्परता की अत्यधिक आवश्यकता होती है। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, आपदा प्रबंधन तथा जन सहभागिता से जुड़े विषयों पर भी अवगत कराया।

See also  शहरों में विकास के नाम पर हो रही लापरवाही को लेकर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल, सरकार को दिया अल्टीमेटम

प्रशिक्षु अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए जनपद में मिले सहयोग व क्षेत्र की विविधताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ भ्रमण से उन्हें जमीनी स्तर पर कार्य करने की गहन समझ मिली है, जो उनके प्रशासनिक जीवन में उपयोगी सिद्ध होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी गण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।