6 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्नल (रि.) रोहित चौधरी का सरकार पर निशाना, उठाए सवाल

कर्नल (रि.) रोहित चौधरी का सरकार पर निशाना, उठाए सवाल

कर्नल (रि.) रोहित चाौधरी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। चौधरी ने कहा कि, हमारे बीच में मोदी सरकार ने अपने देश की सेना के ऊपर एक बहुत ही भयंकर सर्जिकल स्ट्राइक की है बड़ा वक्तव्य है, लेकिन वाकई में ये सर्जिकल स्ट्राइक है। देश का सैनिक, जो देश की सरहदों के ऊपर गर्मी में, आंधी में, तूफान में, ठंड में, 40, -50 डिग्री टेंपरेचर के अंदर खड़ा रहता है, उसके मान और सम्मान को ठेस पहुंचाते हुए मोदी सरकार ने उनके ऊपर एक सर्जिकल स्ट्राइक की है। जब हमारा सैनिक देश के लिए लड़ता हुआ कुर्बान हो। जाता है तो देश ने उसके मान और सम्मान को रखने के लिए एक डिसेबिलिटी पेशन या एक्स-ग्रेशिया रिलीफ (ex-gratia relief) का प्रोविजन रखा हुआ है।

See also  केदारनाथ यात्रा के दौरान साइबर ठगी से बचाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस का एक्शन

अब एक नई पॉलिसी आई है, जिसका नाम है Entitlement Rules for Casualty Pension and Disability Compensation Awards to Armed Forces Personnel, 2023 जिसका नोटिफिकेशन 21 सितंबर, 2023 को जारी किया गया। इसके तहत सबसे पहली चीज मैं आपको ये बताना चाहूंगा कि जो पॉलिसी है, वो एक ग़लत पॉलिसी है, सेना के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ करने की पॉलिसी हैं. देश की सुरक्षा प्रणाली के साथ खिलवाड़ करने की पॉलिसी है।

साथियों, ये मोदी सरकार का झूठा राष्ट्रवाद है, देशभक्ति है, देश की सेना के लिए प्यार हैं जो उनको बार-बार देश की सेना के ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक करने की प्रेरणा देता है…. तो झूठा राष्ट्रवाद है।

See also  भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के लिए 461 करोड़ रुपये केंद्र ने मंजूर किए, सीएम धामी ने जताया आभार

साथियों, ये बहुत सारे महत्वपूर्ण प्रोविजन है, जो मैं आपको बताना चाहता था। अब | डिसेबिलिटी पेंशन जो है हमारी, उसके दो हिस्से हुआ करते थे… एक हिस्सा था सर्विस पेंशन और दूसरा हिस्सा होता था डिसेबिलिटी एलिमेंट… सर्विस एलिमेंट और डिसेबिलिटी 7 एलिमेंट। जो रेगुलर सर्विस करके शेप 1…पूरी तरह से सेहतमंद वापस आते हैं तो उनको सर्विस एलिमेंट मिलता है और जो लोग डिसेबल हो जाते हैं किसी भी कारणवश in the life of duty काम करते हुए तो उनके लिए डिसेबिलिटी एलिमेंट दिया गया था। तो ये डिसेबिलिटी एलिमेंट और सर्विस एलिमेंट टोटल मिलाकर कंबाइंड तौर पर डिसेबिलिटी पेंशन बनाया जाता था। लेकिन आज इन्होंने इस पॉलिसी के ज़रिए डिसेबिलिटी एलिमेंट को ख़त्म कर दिया है, उसका नाम बदल दिया है। उसका नाम कर दिया है – इम्पेयरमेंट रिलीफ (impairment relief)। जैसे ही आप इसको इम्पेयरमेंट रिलीफ कहते हैं तो ये पेंशन ना रहकर एक एक्स-ग्रेशिया अमाउंट होगा जो मंथली दिया जाएगा।

See also  DM चमोली ने चारधाम यात्रा की तैयारी को लेकर कुछ समीक्षा

करन माहरा ने भी बोला हमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कर्नल चौधरी द्वारा अवगत कराया गया कि मोदी सरकार द्वारा एक और आदेश जारी किया गया है कि जो भी सैनिक 14 दिनों से अधिक अवकाश पर छुट्टी आयेगा वह अपने स्थानीय क्षेत्र में सोशल एक्टिविटी करेगा तथा उसकी विस्तृत रिपोर्ट नूनिट संस्थान को प्रस्तुत करेगा