जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आज कर्णप्रयाग बाजार से सिमली मार्ग तक भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि भूस्खलन के कारण नगर पालिका क्षेत्र के अनेक घर प्रभावित हो रहे हैं।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को शीघ्र प्रभावित क्षेत्रों में सुधारात्मक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभासद हेमा डिमरी एवं सभासद कमला रतूड़ी ने बताया कि आपदा के चलते नगर क्षेत्र के अपर बाजार, बहुगुणा नगर एवं सुभाष नगर क्षेत्रों में कई परिवारों पर खतरा मंडरा रहा है।इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि बहुगुणा नगर एवं आईटीआई वार्ड में आपदा से संबंधित कार्य शासन स्तर से अनुमोदन के उपरांत शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे।

More Stories
25 लाख की स साइबर ठगी से जुड़े गैंग का सदस्य गिरफ्तार
महेंद्र भट्ट के बयान को लेकर यूथ कांग्रेस का आक्रोश, राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने मांगा उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष का इस्तीफा, उग्र आंदोलन की थी चेतावनी
कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने किया अमर शहीदों को नमन