16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

सीएम धामी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर राज्य से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री को जीएसटी सुधारों के सफल क्रियान्वयन हेतु शुभकामनाएं देते हुए वित्त मंत्रालय द्वारा उत्तराखण्ड राज्य को दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। सीएम धामी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के शहरी क्षेत्रों में जनसंख्या का दबाव लगातार बढ़ रहा है। पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील एवं भारी वर्षा वाले प्रदेश में नगरीय जल निकासी प्रणाली (Urban Drainage System) के सुधार और अपग्रेडेशन की बहुत आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य के सर्वाधिक बारिश से प्रभावित 10 जिलों हेतु स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के उन्नयन और सुधार के लिए डीपीआर तैयार की गई हैं, जिनकी कुल अनुमानित लागत ₹8,589.47 करोड़ है। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री से इन परियोजनाओं को पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

See also  सीएम धामी ने की हेल्पलाइन नंबर 1905 की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से उत्तराखण्ड राज्य के बाह्य सहायतित परियोजनाओं (EAPs) की शीघ्र स्वीकृति का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से उत्तराखण्ड क्लाइमेट रिज़िलीअन्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिल चुकी है।

इसी के साथ राज्य सरकार की ओर से सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन सुदृढ़ीकरण परियोजना के लिए ₹850 करोड़ और जलापूर्ति व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए ₹800 करोड़ का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से इन परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृति कराने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से पूर्व में मिले आश्वासन के क्रम में उत्तराखण्ड को वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बाह्य सहायतित परियोजनाओं की सीलिंग के अतिरिक्त 4 अन्य प्रमुख परियोजनाओं को भी शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

See also  पिथौरागढ़ में मोबाइल नेटवर्क की समस्या, डीएम ने लगाई फटकार

इन परियोजनाओं में ₹2,000 करोड़ की जल एवं स्वच्छता नगरीय अवसंरचना विकास परियोजना, ₹424 करोड़ की डीआरआईपी -III, ₹3,638 करोड़ की उत्तराखण्ड क्लाइमेट रेसिलिएंट इंट्रा स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन सिस्टम डेवलपमेंट और ₹1,566 करोड़ की उत्तराखण्ड पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन रिलायबिलिटी इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं राज्य के बुनियादी ढाँचे, जल संसाधन प्रबंधन, ऊर्जा और सार्वजनिक सर्विस डिलीवरी व्यवस्था को मज़बूती प्रदान करेंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

See also  सहसपुर में सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
Ad 2