1 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्य सचिव ने बदरीनाथ धाम में लिया मास्टर प्लान के कार्यों का जायजा

मुख्य सचिव ने बदरीनाथ धाम में लिया मास्टर प्लान के कार्यों का जायजा

मुख्य सचिव उत्तराखंड सरकार आनंद बर्द्धन आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे। धाम में मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एराइवल प्लाजा, सिविक एमेनिटी सेंटर, बद्रीश एवं शेषनेत्र झील, रिवर फ्रंट और हॉस्पिटल बिल्डिंग के कार्यों की प्रगति की जायजा लिया। मुख्य सचिव ने बदरीनाथ धाम में लिया मास्टर प्लान के कार्यों का जायजा

बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण कर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा करने और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट के ऐसे फेज जँहा नेचुरल धाराएं हैं में निर्माण कार्यों को कराये जाने हेतु विशेषज्ञयों की राय आवश्यक है, इसके लिए राष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञ टीम द्वारा अध्ययन कराया जा रहा है और उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्यदायी संस्था को ऐसे फेज़ पर रिवर फ्रंट के कार्यों को करवाने जाने की बात कही साथ ही अन्य जगहों (फेंजो) पर रिवर फ्रंट के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने बताया कि रिवर फ्रंट को छोड़कर अधिकांश कार्य पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को हॉस्पिटल बिल्डिंग और अराइवल प्लाजा कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

See also  चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख, जांच के दिए आदेश

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि आईएसबीटी, सिविक एमेनिटी सेंटर, बद्रीश लेक, शेषनेत्र लेक और टूरिज्म मैनेजमेंट सेंटर के कार्य पूरे कर लिए गए हैं। मुख्य सचिव ने पूर्ण हुए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति पर संतोष व्यक्त किया साथ ही इन्हें शीघ्र संबंधित विभागों को हैंडओवर करने के निर्देश दिए।इस दौरान पीआईयू (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता योगेश मनराल ने पीपीटी के माध्यम से मास्टर प्लान के कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, बीकेटीसी प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी तथा कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तराखण्ड ने राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की