रुद्रप्रयाग में केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण की माँग को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत 24 घंटे का सतत धरना 25 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुका है। बीती रात धरना स्थल पर श्री मनोज वैष्णव, राहुल पंवार, नवीन पंवार, प्रकाश पंवार, आशु कंडारी सहित भटवाड़ी सुनार के युवा साथी भी पूरे उत्साह के साथ मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया है कि रुद्रप्रयाग जिले का शासन-प्रशासन अपनी निरंकुशता और उदासीनता से बाहर नहीं आ पाया है।
आन्दोलनकारी साथियों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण की दिशा में ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक संघर्ष और अधिक सशक्त रूप में जारी रहेगा।

More Stories
कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने किया अमर शहीदों को नमन
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सैनिक सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, छात्रों को दिया जीत का क्रेडिट