1 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सुहावने मौसम के बीच बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रहे श्रद्धालु, अब तक 18,74,100 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

सुहावने मौसम के बीच बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रहे श्रद्धालु, अब तक 18,74,100 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

केदारनाथ धाम में मौसम सुहावना बना हुआ है। धाम पहुंच रहे श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभूति के साथ यहां के मनमोहक प्राकृतिक सौन्दर्य का आनन्द ले रहे हैं। बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां और धाम का दिव्य वातावरण श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। सुहावने मौसम के बीच बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रहे श्रद्धालु, अब तक 18,74,100 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

आज प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का केदारनाथ धाम पहुंचने का सिलसिला जारी है। पैदल मार्ग, घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी और हैलीकॉप्टर के माध्यम से श्रद्धालु धाम पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रहे हैं। बढ़ती ठंड के बीच भी श्रद्धालुओं में दर्शन को लेकर उत्साह और आस्था बनी हुई है।

इस वर्ष की यात्रा के दौरान अब तक 18,74,100 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के शेष दिनों में भी श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

See also  नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तराखण्ड ने राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

जिला प्रशासन द्वारा धाम में श्रद्धालुओं के ठहरने, खान-पान, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं का समुचित प्रबन्ध किया गया है। वहीं, रुद्रप्रयाग पुलिस स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबन्धन और सुगम यात्रा के लिए निरन्तर तत्पर है।

उल्लेखनीय है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 11 नवम्बर 2026 को शीतकाल के लिए बन्द किए जाएंगे।

 

See also  अवैध निर्माण के खिलाफ एमडीडीए का 'जीरो टॉलरेंस' वाला एक्शन जारी
Ad 1