उत्तराखंड में 16 आईपीएस और 8 पीपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। 4 जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं। नैनीताल एसपी प्रहलाद नारायण मीणा को हटाकर पुलिस अधीक्षक सतर्कता मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।मंजूनाथ टी सी बने नैनीताल के नए पुलिस कप्तान, जबकि अभय कुमार सिंह को हरिद्वार का नया एसपी नगर बनाया गया। हरिद्वार के मौजूदा एसपी सिटी को विकासनगर में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया।
हरिद्वार में पुलिस नेतृत्व का यह फेरबदल मानी जा रही है एक बड़ी प्रशासनिक रणनीति, जिसका सीधा असर कानून व्यवस्था पर पड़ेगा। चमोली के एसपी सर्वेश पंवार को पौड़ी का एसएसपी भी बनाया गया है। उत्तरकाशी की एसपी सरिता डोभाल का भी तबादला किया गया है।

More Stories
आंगनबाड़ी वर्कर्स का आंदोलन 20 दिन से जारी, कीर्तिनगर में कांग्रेस ने दिया समर्थन
पिथौरागढ़ में जनसुनवाई, विधायक मयूख महर ने पानी और महिला अस्पताल में लिफ्ट का मुद्दा उठाया
कांग्रेस विधायक हरीश धामी के साथ फोन पर बदसलूकी, धारचूला अस्पताल की महिला अधिकारी पर आरोप, धामी ने दी स्वास्थ्य मंत्री के ऑफिस पर धरना देने की चेतावनी