थाना सतपुली पुलिस द्वारा आज होली के पावन अवसर पर वृद्ध आश्रम मलेठी, सतपुली में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के बीच पहुंचकर आत्मीयता, सम्मान और स्नेह के साथ रंगोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस टीम ने प्रत्येक वृद्धजन से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी, उनके जीवन अनुभवों को सुना और रंग-गुलाल के माध्यम से अपनत्व का संदेश दिया।
वरिष्ठ नागरिकों के चेहरों पर झलकती मुस्कान यह दर्शा रही थी कि सच्ची होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि रिश्तों, सम्मान और मानवीय जुड़ाव का पर्व है। पुलिस कर्मियों ने सभी को वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि वे स्वयं को कभी अकेला न समझें — पुलिस परिवार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है और उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

More Stories
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस ने डीडीहाट में किया प्रदर्शन
उत्तराखंड में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 71 लाख 58 हजार 949 मतदाता शामिल
लोकतंत्र बचाओ अभियान को लेकर इंडिया गठबंधन ने उत्तराखंड में भी कसी कमर