चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। अब पिथौरागढ़ के डीडीहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों का जवाब मिलना जरूरी है।

इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडीहाट में धरना दिया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई।
दरअसल, ये मुद्दा सिर्फ डीडीहाट तक सीमित नहीं है। सितंबर के आखिरी सप्ताह में कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की थी। पार्टी ने SIR और मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग भी उठाई।
अब सवाल यह है कि SIR और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे इन सवालों की जांच किस स्तर पर होगी? क्या कांग्रेस के आरोपों पर कोई स्वतंत्र जांच होगी? और डीडीहाट से शुरू हुआ यह विरोध आने वाले दिनों में उत्तराखंड की सियासत में कितना बड़ा मुद्दा बनता है?

More Stories
उत्तराखंड में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 71 लाख 58 हजार 949 मतदाता शामिल
लोकतंत्र बचाओ अभियान को लेकर इंडिया गठबंधन ने उत्तराखंड में भी कसी कमर
सीएम धामी ने उत्तराखंड भ्रमण पर आए हरियाणा के युवाओं से की मुलाकात