23 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से मिले कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, कई अहम मुद्दों पर की बात

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से मिले कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, कई अहम मुद्दों पर की बात

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप आज दिल्ली स्थित पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के आवास पर गए और उत्तराखंड की राजधानी गैरसैंण बनाए जाने के कांग्रेस शासन के दौरान उनके प्रयासों के लिए उन्हें बधाई दी। धीरेंद्र प्रताप बहुगुणा की धर्मपत्नी का हाल-चाल जानने उनके घर गए थे। इस मौके पर उन्होंने राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली स्वर्गीय सुमन लता भदोला की याद में आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान सल्ड महादेव का नाम सुमन लता भदोला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान किए जाने का भी आग्रह किया। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से मिले कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, कई अहम मुद्दों पर की बात उल्लेखनीय है बहुगुणा के सुपुत्र सौरभ बहुगुणा इस विभाग के मंत्री हैं । इस मौके पर विजय बहुगुणा ने गैरसैंण में हो रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और स्वर्गीय सुमन लता भदोला के राज्य निर्माण आंदोलन में योगदान को भी सराहा।

See also  आउटसोर्स कर्मचारियों के आंदोलन में पहुंचे हरक सिंह रावत, सरकार पर लगाया सौतेला व्यवहार करने का आरोप

धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के 25 वर्ष होने के उपलक्ष में विजय बहुगुणा को उनके गैरसैंण को राजनीति का केंद्र बनाने में किए गए प्रयासों की भी प्रशंसा की और गैरसैंण को राजधानी बनाए जाने के उनके प्राथमिक प्रयासों के लिए उन्हें बधाई दी उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए उन्हें पुष्प भेंट किऐ।  धीरेंद्र प्रताप ने विजय बहुगुणा से अपनी भेंट को गैर राजनीतिक बताया

See also  महंत दिलीप रावत पर गणेश गोदियाल का पलटवार
Ad 1