मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने देहरादून स्थित FRI जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती वर्ष समारोह में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्य सचिव ने आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग एवं ट्रैफिक मैनेजमेंट आदि की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इसके साथ ही सीएस ने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक एवं पार्किंग प्लान को वृहद स्तर पर बनाएं ताकी आमजन को कार्यक्रम में पहुंचने असुविधा न हो और शहर के यातायात में किसी प्रकार की समस्या न हो।

More Stories
टिहरी में लेकर फेस्टिवल की तैयारी तेज
कैंम्पा परियोजना की संचालन समिति की बैठक
शहरी विकास सचिव ने की अहम बैठक