सुप्रसिद्ध पर्वतारोही एवं पद्मभूषण सम्मान प्राप्त बछेंद्री पाल ने आज मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु ₹10 लाख का चेक प्रदान किया। यह चेक उनकी ओर से राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष विनोद उनियाल द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को सौंपा गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बछेंद्री पाल के इस सामाजिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में सहयोग एवं सेवा की भावना ही समाज को जोड़ती है। उन्होंने कहा कि ऐसे योगदान न केवल ज़रूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि जनहित के कार्यों के प्रति अन्य लोगों को प्रेरित भी करते हैं।

More Stories
सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं लोगों की समस्याएं
विधि-विधान से बंद हुए द्वितीय केदार भगवान श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट
जनगणना के दूसरे चरण का शुरुआत,सीएम धामी ने सपरिवार की स्व गणना