20 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चमोली में सहकारिता मेले की शुरुआत

चमोली में सहकारिता मेले की शुरुआत

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत जिला प्रशासन, सहकारिता विभाग और चमोली जिला सहकारी बैंक की ओर से आयोजित सहकारिता मेले का सोमवार को पुलिस मैदान गोपेश्वर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से साथ शुभारंभ हो गया है। मेले का शुभारंभ थराली विधायक श्री भूपाल राम टम्टा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों की ओर स्टॉल लगाए गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के संदेश को भी प्रसारित किया गया। मेले के शुभारंभ के मौके पर राज्य के सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया।

See also  चारधाम यात्रा और अगले साल होने वाले कुंभ को लेकर समाजसेवी दीप चंद्र पाठक का ज्ञापन, सरकार से की परिवहन व्यवस्था में सुधार की मांग

मेलेे जहां 22 विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। वहीं 15 स्वयं सहायता समूहों व स्वायत सहकारिताओं की ओर से स्थानीय उत्पादों के विपणन के लिए स्टॉल लगाए गए है। मेले के शुभारम्भ के मौके पर चमोली जिला सहकारी बैंक की ओर से मुर्गी पालन, कृषि और दुग्घ व्यवसाय करने के इच्छुक 19 लाभार्थियों को 21 लाख के ऋण के चैक भी वितरित किए। इस दौरान यहां चमोली जिला सहकारी बैंक की ओर से भारत दर्शन ऋण योजना और मातृशक्ति सशक्तिकरण ऋण योजना का शुभारंभ भी किया गया।

 

You may have missed