17 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चमोली में भालू के हमलों से निपटने के उपाय

चमोली में भालू के हमलों से निपटने के उपाय

जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर जिला पंचायत चमोली की ओर से भालू के हमलों से प्रभावित इलाकों में बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। जिला पंचायत की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में झाड़ी कटान का कार्य करवाया जा रहा है। चमोली में भालू के हमलों से निपटने के उपाय

अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने बताया कि विकासखण्ड जोशीमठ के गणाई मोल्टा, डुमक कलगोठ सहित विभिन्न स्थानों पर मजदूरों की टीम लगाई गई है। जो घनी झाड़ियों को साफ कर वन्यजीवों की आवाजाही वाले मार्गों को सुरक्षित बना रही है। इसी क्रम में विकास खण्ड पोखरी के ग्राम पाव और नंदानगर क्षेत्र में भी संबंधित क्षेत्रीय कनिष्ठ अभियंताओं के पर्यवेक्षण में तत्काल झाड़ी कटान का कार्य सम्पन्न कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत द्वारा वन्यजीव-मानव संघर्ष को रोकने के लिए निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जहां-जहां भी भालू दिखने की सम्भावना है, वहाँ तत्काल टीमों को भेजकर घनी झाड़ियों को काट कर सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।

See also  पीएम के जन्मदिन पर बीजेपी ने जलाए दीपक