जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर जिला पंचायत चमोली की ओर से भालू के हमलों से प्रभावित इलाकों में बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। जिला पंचायत की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में झाड़ी कटान का कार्य करवाया जा रहा है।

अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने बताया कि विकासखण्ड जोशीमठ के गणाई मोल्टा, डुमक कलगोठ सहित विभिन्न स्थानों पर मजदूरों की टीम लगाई गई है। जो घनी झाड़ियों को साफ कर वन्यजीवों की आवाजाही वाले मार्गों को सुरक्षित बना रही है। इसी क्रम में विकास खण्ड पोखरी के ग्राम पाव और नंदानगर क्षेत्र में भी संबंधित क्षेत्रीय कनिष्ठ अभियंताओं के पर्यवेक्षण में तत्काल झाड़ी कटान का कार्य सम्पन्न कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत द्वारा वन्यजीव-मानव संघर्ष को रोकने के लिए निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जहां-जहां भी भालू दिखने की सम्भावना है, वहाँ तत्काल टीमों को भेजकर घनी झाड़ियों को काट कर सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।

More Stories
विकसित उत्तराखंड की परिकल्पना से प्रवासी उत्तराखंडी उत्साहित
प्रवासी उत्तराखंडियों के सम्मान में सीएम धामी ने किया रात्रि भोज का आयोजन
मुख्यमंत्री एवं भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मंत्रियों के खिलाफ महानगर कांग्रेस का राजपुर विधानसभा में हस्ताक्षर अभियान, गांधी पार्क में उमड़ा जनसमर्थन