1 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पौड़ी में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी

पौड़ी में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन एवं सभी क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस टीम द्वारा बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सघन सत्यापन अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण बनाये रखने के लिए थाना स्तर पर पुलिस टीमों द्वारा घर-घर, दुकानों, निर्माण स्थलों एवं किराए पर रह रहे व्यक्तियों का गहन सत्यापन किया जा रहा है।

साथ ही, जिन मकान मालिकों ने अभी तक अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया है, उन्हें तत्काल संबंधित थाना/चौकी में सूचना उपलब्ध कराने एवं किरायेदार सत्यापन करवाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस द्वारा किरायदारों का सत्यापन न करने पर 09 मकान मालिकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है।

See also  जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम से फायदा उठा रहे लोग